नई दिल्ली, Chandrayaan-3 अपने टारगेट से ज्यादा बेहतर काम कर रहा है. एक तरफ जहां प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) सो चुका है. वहीं, Vikram Lander चांद की सतह पर छलांग लगा रहा है. इस चीज को लेकर ISRO वैज्ञानिकों ने पहले कोई जानकारी नहीं दी थी. लेकिन अब यह एक्सपेरिमेंट सफल हो चुका है. Vikram Lander ने चांद की सतह पर छलांग लगाई है. वह 40 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक कूदा. इस दौरान उसने 30 से 40 सेंटीमीटर की दूरी भी तय की. ISRO ने ट्वीट करके कहा है कि विक्रम ने फिर से सॉफ्ट लैंडिंग की है. विक्रम लैंडर अपने मिशन ऑबजेक्टिव से ज्यादा काम किया है. इसने छलांग लगाने के एक्सपेरिमेंट को पूरा किया है.