Arvind Kejriwal ने बताया कि उन्होंने मीटिंग में हर जगह सीट शेयरिंग करने की बात

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति तैयार करने के लिए विपक्षी इंडिया गठबंधन के दिग्गज मंथन कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन से जुड़ी पार्टियां बीजेपी के खिलाफ तो एकजुट हैं लेकिन बड़ा सवाल है कि सीटों का बंटवारा कैसे होगा?
गुरुवार रात मीटिंग के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम केजरीवाल से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने दिल्ली और पंजाब में सीट शेयरिंग का मुद्दा उठाया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जो शायद कांग्रेस और अन्य बड़े क्षेत्रीय दलों को रास न आए। केजरीवाल ने चलते-चलते मीडिया से कहा कि सीट शेयरिंग तो पूरे देश में ही होगी और हर जगह होगी। हमने कहा सब जगह ऐसा काम होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *