66 फुट रोड के आसपास अवैध निर्माण गिराने के लिए यह अभियान चलाया

जालंधर, अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जालंधर विकास अथॉरिटी (जेडीए) की टीम ने शुक्रवार सुबह 9 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में गांव फोलड़ीवाल, धनाल कलां, लांबड़ा और 66 फुट रोड के आसपास अवैध निर्माण गिराने के लिए यह अभियान चलाया गया। जे.डी.ए. मुख्य प्रशासक ने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर विशेष ध्यान देने के साथ अनधिकृत और अनियोजित निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट बेचकर भोले-भाले निवासियों को धोखा देने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।उन्होंने कहा कि जे.डी.ए. आने वाले हफ्तों में ऐसे और अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति/प्लॉट/भवन न खरीदने की भी अपील की।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जे.डी.ए इसके अधिकार क्षेत्र में आने वाली ऐसी किसी भी कॉलोनी या इमारत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *