सेलेक्ट कमेटी विवाद पर बोले सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली,दिल्ली के पावर वॉर को लेकर विधेयक लोकसभा और राज्यसभा, दोनों ही सदनों से पारित हो गया है. राज्यसभा में राघव चड्ढा ने दिल्ली विधेयक पर चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और मदनलाल खुराना के नाम लेकर खूब घेरा. उन्होंने पूर्ण राज्य के वादे का भी जिक्र किया और बाद में विधेयक को सेलेक्ट कमेटी को भेजने का भी प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव को लेकर विवाद हो गया है. बीजेपी ने इसे लेकर आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. राघव चड्ढा पर फर्जी सिग्नेचर के आरोप को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि ये सरासर झूठ है. उन्होंने कहा कि इस मोशन पर किसी भी संसद सदस्य के हस्ताक्षर की न तो जरूरत होती है और ना ही उस पर कोई हस्ताक्षर थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *