टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा से निलंबित

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है. सदन दौरान अमर्यादित व्यवहार के चलते उनके ऊपर कार्रवाई की गई है. डेरेक ओ ब्रायन को बाकी बचे पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है. इसके पहले आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को भी निलंबित किया जा चुका है. राज्यसभा में मणिपुर पर चर्चा की मांग को लेकर जोरदार हंगामा हो रहा था. इसी दौरान टीएमसी सांसद खड़े होकर चर्चा की मांग करने लगे. इस पर आसन पर मौजूद सभापति जगदीप धनखड़ ने ब्रायन को जोर से डांचते हुए बैठने को कहा. इसके बावजूद ब्रायन चुप नहीं हुए तो सभापति अपनी सीट से उठ खड़े हुए और कहा कि मैं माननीय सदस्य डेरेक ओ ब्रायन का नाम लेता हूं.सभापति के डेरेक ओ ब्रायन का नाम लेने के बाद राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने उनके खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव पेश किया. पीयूष गोयल ने कहा, सदन की कार्यवाही में लगातार खलल डालने, सभापति की बात न मानने और सदन में लगातार अशांति पैदा करने के लिए मैं डेरेक ओ ब्रायन के खिलाफ बाकी सत्र के लिए निलंबन का प्रस्ताव पेश करता हूं, जिसे आसन ने मंजूर कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *