गिर गया सोने का भाव, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

नई दिल्ली, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भी सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में गिरावट देखने को मिल रही है। यह गिरावट अमेरिकी केंद्रीय बैंक के अगले फैसले को लेकर अनिश्चितता के चलते है। वहीं, इस हफ्ते महंगाई के आंकड़े भी अधिक रहने की उम्मीद है। इससे सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। डॉलर और बॉन्ड मार्केट में पिछले हफ्ते खरीदारी बढ़ी है। यूएस फेड की हालिया टिप्पणी इस बात का संकेत देती है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में और बढ़ोतरी कर सकता है। इन सबके चलते वैश्विक बाजार में मंगलवार सुबह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार सुबह चांदी का वैश्विक भाव कॉमेक्स पर 0.16 फीसदी या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 23.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.06 फीसदी या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 23.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *