30 दिन में ही निकल गई नंबर-1 वैगनआर की हेंकड़ी, सीधे 8वें नंबर पर पहुंच गई

नई दिल्ली, जुलाई में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने जिस कार का दबदबा देखने को मिला उसका नाम मारुति स्विफ्ट है। ज्यादातर दूसरे या तीसरे नंबर पर रहने वाली स्विफ्ट ने इस बार अपना झंटा गाड़ दिया। खास बात ये है पिछले कुछ महीनों से नंबर-1 पोजीशन पर रहने वाली वैगनआर औंधे मुंह गिरते हुए लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गई। टॉप-10 में मारुति के 8 मॉडल शामिल रहे। इसके अलावा एक हुंडई और एक टाटा का मॉडल रहा। चलिए सबसे पहले आपको टॉप-10 कारों की लिस्ट दिखाते हैं।
पिछले महीने के टॉप-10 मॉडल की बात करें तो इनकी कुल 1,43,549 यूनिट बिकीं। जुलाई 2022 में ये आंकड़ा 1,30,944 यूनिट का था। इस दौरान स्विफ्ट की 17,896 यूनिट बिकीं। जुलाई 2022 में ये आंकड़ा 17,359 यूनिट का था। बलेनो की 16,725 यूनिट बिकीं। जुलाई 2022 में ये आंकड़ा 17,960 यूनिट का था। ब्रेजा की 14,352 यूनिट बिकीं। जुलाई 2022 में ये आंकड़ा 9,709 यूनिट का था। अर्टिगा की 17,896 यूनिट बिकीं। जुलाई 2022 में ये आंकड़ा 9,694 यूनिट का था। क्रेटा की 14,062 यूनिट बिकीं। जुलाई 2022 में ये आंकड़ा 12,625 यूनिट का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *