एकजुटता से निगम चुनावों में जीत का परचम लहरा भाजपा का मेयर बनाएगा-रमन पब्बी

जलांधर, (संजय शर्मा )-भारतीय जनता पार्टी वेस्ट हल्के के मंडल 9 की कार्यकारिणी की अहम बैठक मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा की अध्यक्षता में बस्ती गुज़ा में सम्पन्न हुई।इसमें विशेष रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष व राज्य कार्यकारिणी सदस्य रमन पब्बी,रमेश शर्मा,ज़िला महामंत्री व वेस्ट हल्का प्रभारी एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की,मंडल प्रभारी हनी कंबोज,जिला भाजपा कार्यालय सह-सचिव योगेश मल्होत्रा उपस्थित हुए।इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने वेस्ट हल्के के सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के लिये लोकसभा उपचुनाव में मतदान करने के लिए, आप सभी का दिल की गहराईयों से धन्यवाद करता हूँ।उन्होंने कहा कि आपने अपने वोट से भाजपा पर जो अपना भरोसा जताया है उसे मैं भविष्य में भी कायम रखेंगे।इस अवसर पर मंडल प्रभारी हनी कंबोज ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव मंडल 9 ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत बड़ा है।उन्होंने कहा कि हमारी जीत बहुत नजदीक है बस हमें एकजुट होकर सभी कार्यकर्ताओं को पूरा जोर लगाना पड़ेगा।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए मुख्य वख्ता पूर्व जिला प्रधान भाजपा जिला कोर कमेटी के सदस्य रमन पब्बी ने बताया की 30 मई को केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो रहे है।जिसको लेकर एक महीना 30 मई से 30 जून तक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 9 साल बेमिसाल के तहत जो कार्यक्रम किए जाने हैं,उसके लिये मंडल की पुरी टीम घर घर जायेगी है।इस मौके पर महामंत्री शिव शर्मा,महिंद्र कुमार,ऋषब बहल,प्रदीप महाजन,राजीव वर्मा,सूरज कुमार,रजत चोपड़ा,निखिल अरोड़ा,देविंदर अरोड़ा,हरि कृष्ण,ज्योति स्वरूप विरदी, गिरीश सभारवाल,अश्वनी होंडा,विनोद भगत,सतपाल पप्पू,अवतार सिंह,बबलू डंग,कुमद शर्मा,नवीन शर्मा,अनमोल महाजन,अशोक चड्ढा,भगतमनोहर लाल,चेतन छिब्बर,महँगा राम,मास्टर मुन्नी लाल,दीपक जौड़ा,देविंदर खेड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *