जालंधर, (संजय शर्मा )-आज शिव सेना टकसाली की मीटिंग बस स्टैंड कार्यालय में पंजाब चेयरमैन सुनील कुमार बंटी की अध्यक्षता मे होई! जहा मीटिंग में सीनियर नेता सुभाष महाजन , वाईस चेयरमैन पंजाब पंडित पवन भनोट , युवा नेता दिल्लू शामिल हुए! जहा मीटिंग को संबोधित करते चेयरमैन पंजाब सुनील कुमार बंटी ने कहा जालंधर शहर के बस स्टैंड नजदीक बिना लाइसेंस बैठे फर्जी ट्रैवल एजेंटों का धंधा जोरों से चल रहा है और भोले भाले लोगों से विदेश भेजने के नाम पर रोजाना लाखो रुपये की ठगी की जा रही है जहा पंजाब चेयरमैन सुनील कुमार बंटी ने पुलिस कमिश्नर जालंधर से मांग की है कि जालंधर शहर में जितने भी लाइसेंसी ट्रेवल एजेंट है उनका हर महीने डाटा पुलिस प्रशासन चेक करवाएं और ट्रैवल एजेंट अपना डाटा पुलिस कमिश्नर ऑफिस जालंधर में जमा करवाएं और जो यह अपना डाटा पुलिस प्रशासन को जमा नहीं करवाता उनके लाइसेंस रद्द किए जाएं! और सुनील कुमार बंटी ने कहा की बस स्टैंड के नजदीक ट्रैवल एजेंटो का जमवाड़ा है और हमारी पुलिस कमिश्नर जालंधर से मांग है कि सभी ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस चेक किए जाएं और इनका डाटा चेक किया जाए और जो बिना लाइसेंस बैठे हुए ट्रैवल एजेंट है उनके दफ्तर तुरंत बंद करवा कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए!