जालंधर, (संजय शर्मा)-हंस राज महिला महाविद्यालय की एम.वॉक (वेब टेक्नालोजी एंड मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-3 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। सोनाली बेरी ने 500 में से 470 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सृष्टि भगत ने 465 अंकों से द्वितीय स्थान तथा भव्या मनोचा ने 452 अंकों से चौथा स्थान हासिल किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं एवं विभागाध्यक्ष श्री आशीष चड्ढा को बधाई दी। इस अवसर पर श्री ऋषभ धीर भी उपस्थित थे।