भाजपा महिला मोर्चा मंडल 10 ने महिलाओं और परिवारों की पार्टी में करवाई जॉइनिंग

जलांधर, (संजय शर्मा )-भारतीय जनता पार्टी ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा की नीतियो से प्रभावित होकर मंडल10 न्यू गुरु नानक नगर में मंडल महामंत्री कौशल्या के प्रयासों से महिलाओ और परिवारों ने भाजपा जॉइन की है। इस अवसर पर विशेष रूप से को भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीनू शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुनीष बल, मंडल महामंत्री विकास शर्मा,जिला प्रभारी महिला मोर्चा भगवंत प्रभाकर, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा10 सुनीता गुप्ता, जिला महामंत्री सुखबीर चट्ठा इत्यादि उपस्थित थे।इस अवसर पर मीनू शर्मा पार्टी जॉइन करने पर सभी का बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।उन्होंने कहा कि वेस्ट हल्के में पार्टी जॉइनिंग करने वालों की रफ्तार ने भाजपा के पक्ष मे बदलाव के साफ संकेत दे दिये है।उन्होंने कहा कि जालंधर में होने वाले लोक सभा उप-चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह है।उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास मुखी, राष्ट्रवाद की नीतियों को जनसाधारण तक पहुचाने का कार्य हम सभी को करना है।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब आप सभी के सहयोग से पार्टी लोकसभा के उप चुनाव में अपना झंडा बुलंद करेगी।जॉइन करने वाली महिलाओं में रिचा बराड़, मनजीत शर्मा,ममता,विजय देवी,कांता, रूही, शैली, सोनिया,अमन, रेखा कविता, शर्मिला ,सपना, रंजीत कौर गिल आदि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *