जालंधर, (संजय शर्मा)-हिन्दू संगठनों द्वारा हिन्दू मंदिर एक्ट बनाने की मांग को लेकर शांतिमय ढंग से निकाले जा रहे भगवा मार्च को पुलिस द्वारा रोकने के प्रयास विफल रहे और भगवा मार्च शहर में निकाला गया। एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल और शिव सेना राष्ट्रहित के संचालक सुभाष गोरिया की अगवाई में पार्टी मुख कार्यलय गोरिया कंप्लेक्स गीता कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान हिन्दू मंदिर एक्ट लागू करवाने की मांग को लेकर निकाले गए साई दास स्कूल के मैदान से भगवा मार्च में शामिल शख्सियतो का पुष्प की वर्षा कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर विशेष तौर पर हिन्दू मंदिर एक्ट टीम के प्रांत संयोजक नेता मनोज नना, संजीव शर्मा, मनोज शर्मा, दीपक शर्मा पंजाब प्रभारी एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल, सतगुरु कबीर सेना पंजाब के अध्यक्ष विजय मिंटू, गुरमीत निक्का,पंकज,पुनित,रोहित अरोड़ा का सन्मान किया गया।