जालंधर, रबड़ फैक्ट्री में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भयानक थी कि मौके पर दमकल विभाग की करीब 7 गाडियां पहुंच कर आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह आग कृष्णा स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में लगी है। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस भी आग बुझाने के प्रयासों में लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में ज्वलनशील पदार्थों समेत रबड़ तक आग पहुंचने के बाद आग फैल गई।