PAP चौक में धरना कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की मांग को लेकर लगाया

जालंधर, (संजय शर्मा )-सफाई मजदूर फैडरेशन और फायर ब्रिगेड यूनियन क तरफ से आज PAP चौक में धरना लगाया है। ये धरना प्रधान चंदन ग्रेवाल की अगुवाई में लगाया गया है। धरने के कारण जालंधर-लुधियाना और जालंधर- अमृतसर हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे है। धरना कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की मांग को लेकर लगाया गया है आगे भी कई बार इस विषय पर चर्चा हुई है और कई जगहों पर धरने भी लगे हैं।चंदन ग्रेवाल का कहना है कि पंजाब सरकार की तरफ से सफाई फैडरेशन और फायर ब्रिगेड यूनियन की मांगें नहीं मानी जा रही है, जिसके चलते ये धरना लगाया गया है। सरकार को एक हफ्ता पहले ही धरने बारे सूचित किया गया था, मगर सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *