जालंध, (संजय शर्मा)-पंजाब में नशे की रोकथाम के लिए लगतार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के चलते पंजाब में लगातार अलग-अलग जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस संबंध में आज जालंधर के काजी मंडी में सर्च ऑपरेशन चलाया है। जानकारी के अनुसार सारे इलाके को चारों और से नाकाबंदी कर घेर लिया गया है। इस दौरान 300 के करीब पुलिस कर्मियों सहित डी.सी.पी. जसकरण सिंह तेजा, पुलिस कमिश्नर, ए.सी.पी. सी.आई.ए. स्टाफ, ए.सी.पी. सैट्रल सहित अलग-अलग थानों के एस.एच.ओ. द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।