शिव राम कला मंच ने शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया पर्यावरण शुद्धि के लिए हवन यज्ञ भी किया गया

जालंधर, (संजय शर्मा)- शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस ने शिवरात्रि के अवसर पर चार मरला पार्क मॉडल हाउस में हवन यज्ञ का आयोजन किया। प प्रियव्रत शास्त्री ने नियमित रूप से वैदिक मंत्रों का जाप किया और हवन यज्ञ में सभी कलाकारों और सदस्यों ने आहूति डाली। गौरतलब है कि शिव राम कला मंच पर्यावरण की बेहतरी के लिए हमेशा जागरूक रहता है और अक्सर त्योहारों के अवसर पर हवन यज्ञ कर पर्यावरण की स्वच्छता में अपना योगदान देता है। हवन यज्ञ के बाद लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, शहीद उधम सिंह यूथ क्लब के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह हीरा, दशहरा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष हरिंदर शर्मा, विधायक जालंधर वेस्ट की और से उनके भाई सन्नी अंगुरल, शंटी बत्रा, गुरप्रीत सिंह टोनी, तिलक राज गोगना, उमेश सहगल, हर्ष सहगल विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष व संस्थापक रजनीश कुमार ने सभी का स्वागत किया और सभी से भाईचारा कायम रखते हुए सभी पर्व मिलजुल कर मनाने की अपील की. इस अवसर पर अध्यक्ष रजनीश कुमार , सरप्रस्त सतपाल भगत, संरक्षक हरजीवन गोगना, अशोक जोदरा, कृष्णलाल अरोड़ा, सीनियर उप प्रधान कुलविंदर सिंह हीरा, उप प्रधान धीरज सहगल, सचिव निर्दोष कुमार, विशाल भल्ला, प्ले बैकिंग सिंगर सतनाम अरोड़ा, कार्तिक कुमार, अमनदीप हैरी, शिवम कालिया, शिवम भगत, मणि सोनी , राजेस सोनी, आप वार्ड अध्यक्ष अमरीक सिंह मीका, दिवांश, राज कुमार भगत, नील कमल भल्ला, बॉबी भंडारी, नवीन सोनी, कीमती भगत, पीएस अरोड़ा, गुरदास बोलिना आदि ने भाग लिया।
कैप्शन- चार मरला पार्क मॉडल हाउस में शिव राम कला मंच द्वारा आयोजित हवन यज्ञ व लंगर की तस्वीरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *