के.एम.वी. की छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ लोक विरासत गतिविधियों में भाग लिया

भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ पंजाबी के द्वारा छात्राओं को उनकी संस्कृति और विरासत से जोड़ने के लिए लोक विरासत गतिविधियों का आयोजन करवाया गया. इन गतिविधियों में जहांछात्राओं ने लोक खेलों में भाग लेकर मनोरंजक भरपूर खेल खेले, वहीं साथ ही साग काटना, मकई की रोटी बनाना, बुनाई, कढ़ाई, क्रोशिया, अतेरन, अनाज छानना और सेवइयां बनाना जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं. विद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने इन सभी गतिविधियों में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय प्रिंसिपल प्रोफेसर अतिमा शर्मा द्विवेदी ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देते हुए कहा कि अपनी विरासत से जुड़े रहना हम सभी का दायित्व है और अपनी विरासत के महत्व को समझकर व्यक्ति अपने परिवार और समाज से जुड़ा रह सकता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कन्या महा विद्यालय हमेशा छात्राओं को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने का प्रयास कर रहा है और इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन इस बात की पुष्टि करता है. साथ ही इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डाॅ. इकबाल कौर, अध्यक्षा, पंजाबी विभाग, डॉ. हरप्रीत कौर और सभी शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *