BBC के दफ्तर पर INCOME TAX विभाग का छापा

NEW DELHI : BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग की टीम की रेड हुई है। आईटी की 60 से 70 लोगों की टीम रेड में शामिल है। सूत्रों ने बताया कि एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने से रोक दिया गया है।
आधिकारिक रूप से पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन बताया जाता है कि ऑफिस में रखे गए रिकॉड्र्स की जांच की जा रही है। बीबीसी के दफ्तर पर छापामारी को कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल बताया है। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, पहले बीबीसी की डॉक्युमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *