CHANDIGARH : शिरोमणि अकाली दल ने करनैल सिंह पंजोली को 6 साल की अवधि के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इस आशय का निर्णय सिकंदर सिंह मलूका की अध्यक्षता वाली पार्टी की अनुशासन समिति द्वारा लिया गया है। यह बैठक 13 फरवरी को मलूका गांव में हुई थी।