जालंधर, लोकसभा सीट से सांसद चौधरी संतोख सिंह के भोग पर आज सैंकड़ो राजनीतिक हस्तियों समेत समाज के हर एक वर्ग के प्रतिनिधि व लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सैंकड़ो लोगों ने चौधरी संतोख सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर व बेटे चौधरी बिक्रमजीत सिंह के साथ शोक जताया।भोग व अंतिम अरदास के मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग और विधानसभा में विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा दिए गए संकेत से माना जा रहा है कि लोकसभा उप चुनाव में चौधरी संतोख सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर ही उम्मीदवार होंगी।बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद चौधरी संतोख सिंह की मृत्यु हो गई थी। आज जालंधर के खालसा कालेज में उनकी याद में भोग एवं अंतिम अरदास रखी गई।भोग एवं अंतिम अरदास के दौरान श्रद्धांजलि देते हुए पीपीसीसी अध्यक्ष राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा ने सांकेतिक भाषा में कहा कि लोकसभा उप चुनावों में कर्मजीत कौर ही उम्मीदवार होंगी। राजा वड़िंग ने कर्मजीत कौर को मां कह कर संबोधित किया तो प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ी बहन कह कर।दोनों वरिष्ठ नेताओँ ने कहा कि चौधरी संतोख सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने जिम्मेदारी श्रीमती कर्मजीत कौर के कंधो पर है। दोनों नेताओं ने कहा कि पार्टी द्वारा कर्मजीत कौर को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएंगी।नेताओँ ने कहा कि परिवार की जिम्मेदारी तो कर्मजीत कौर पर तो है ही, लेकिन साथ ही चौधरी संतोख सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करना भी कर्मजीत कौर की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी हर प्रकार से चौधरी परिवार के साथ है।दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ये मौका किसी भी तरह के ऐलान का नहीं है, लेकिन चौधरी संतोख सिंह के अधूरे सपने पूरा करने की जिम्मेदारी कर्मजीत कौर की है।प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कर्मजीत कौर को बड़ी बहिन कहते हुए कहा कि कुछ हफ्तों में उनकी झौली में बड़ी जिम्मेदारीयां पड़ने वाली हैं। वे तैयार रहें।इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविन्द्र सुक्खु, पंजाब कांग्रेस का प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, तेजिन्द्र बिट्टू, राजेन्द्र कौर भट्ठल, लोक सभा सदस्य गुरजीत सिंह औजला, विधायक बावा हैनरी, पूर्व विधायक सुशील रिंकू, पूर्व मंत्री मोहिन्द्र सिंह केपी, विधायक सुखविन्द्र कोटली, राणा गुरजीत सिंह, लाड्डी शेरोवालिया, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, चरणजीत अटवाल, भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा, भाजपा के जिला महासचिव अशोक सरीन हिक्की समेत हर वर्ग से सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।