23 साल की युवती लंबाई 3 फीट 10 इंच और वजन 22 किलोग्राम को मिला पार्टनर

LONDON : कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, वो इंसान की जाति, धर्म, समुदाय, लिंग, रूप-रंग आदि नहीं देखता। प्यार में पड़ा व्यक्ति सिर्फ अपने साथी का दिल देखता है और वो चाहे जैसा भी दिखता हो, उसके लिए वो पर्फेक्ट पार्टनर होता है। ऐसा ही वेल्स के रहने वाले एक शख्स के साथ हुआ जो एक युवती को डेट करने लगा जो उम्र के हिसाब से तो वयस्क थी पर दिखने में किसी 8 साल के बच्ची जैसी थी। उसे तो सच्चा प्यार हुआ पर लोग उसके प्यार का मजाक उड़ाने लगे।
23 साल की युवती जिसका नाम शॉना राए लेसिक है। शॉना का कहना है कि उन्हें इस वजह से काफी संघर्ष करना पड़ा है। हालांकि अब उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है। इससे वो काफी खुश हैं। शॉना की लंबाई महज 3 फीट 10 इंच और वजन 22 किलोग्राम है। दरअसल जब वो आठ साल की थीं, तब से उनकी लंबाई और वजन इतना ही है। तभी से उनके शरीर में कोई परिवर्तन नहीं आया है। शॉना की उम्र बढ़ती गई लेकिन शरीर वैसा का वैसा रह गया। उन्हें छोटी सी उम्र में ही ब्लड कैंसर हो गया था। इसके ईलाज का साइड इफेक्ट उनकी लंबाई पर पड़ा। अब उन्होंने खुद पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री में अपनी कहानी सुनाई है। उनका कहना है कि वह और उनके माता-पिता इसी बात को लेकर चिंतित थे कि वह कोई अच्छा पार्टनर नहीं ढूंढ सकेंगी लेकिन उनकी ये तलाश अब खत्म हो गई है।
शॉना का कहना है, ‘अगर आप मेरी तरफ देखेंगे, तो आपको लगेगा कि मैं एक छोटी बच्ची हूं। लेकिन सच्चाई ये है कि मैं छोटी बच्ची नहीं हूं। मैं एक महिला हूं, एक 23 साल की महिला, जो 8 साल की बच्ची के शरीर में कैद होकर रह गई है।’ जब वह बार जाती हैं तो उनसे कहा जाता है कि बच्चों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। उन्हें जिम जाने से लेकर टैटू बनवाने तक में दिक्कतें झेलनी पड़ी हैं। शॉना को अब 26 साल के ट्रैवलर डैन स्वैगार्ट से प्यार हो गया है। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *