Wellington : क्रिस हिपकिंस न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री बनेंगे। इसकी पुष्टि रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड लेबर पार्टी ने की। लेबर पार्टी कॉकस मीटिंग ने कॉकस सदस्य, शिक्षा, पुलिस और लोक सेवा मंत्री और सदन के नेता क्रिस हिपकिंस को नए पार्टी नेता के रूप में वोट दिया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जैकिंडा अर्डर्न की जगह लेने के लिए हिपकिंस एकमात्र नामांकित व्यक्ति थे।
केलस्टन के लिए संसद सदस्य और कैबिनेट मंत्री कार्मेल सेपुलोनी को उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। न्यूजीलैंड की राजनीतिक प्रणाली के अनुसार, संसद की बहुमत वाली पार्टी सरकार बनाती है और पार्टी नेता प्रधानमंत्री बन जाता है। कॉकस बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में हिपकिंस ने कहा कि वह बुधवार को आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। आने वाले सप्ताह में मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी व्यवस्था की जाएगी।