Fatehgarh Sahib : कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में 8 बजे शुरू हुई। राहुल गांधी ने सबसे पहले छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद वह रोजा शरीफ में माथा टेकने गए। आज उन्होंने लाल रंग की पगड़ी पहनी है, जिसे पहनकर वह यात्रा में भी चल रहे हैं। कल उन्होंने केसरी रंग की दस्तार सजाई थी। यात्रा की शुरूआत के संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। आर.एस.एस-भाजपा के लोग एक धर्म को दूसरे, एक भाषा को दूसरे से लड़ाने में लगे हैं। उन्होंने देश का माहौल बिगाड़ दिया है। हमें देश को दूसरा रास्ता मोहब्बत, एकता व भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए। इससे पहले सरहिंद की दाना मंडी में फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपिंदर हुड्डा ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को यात्रा का फ्लैग सौंपा।