के.एम.वी. की छात्राओं ने हेलोवीन मेकअप एवं फेस पेंटिंग के द्वारा अपनी सृजनात्मकता का किया शानदार प्रदर्शन

 

जालंधर,(संजय शर्मा)-भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कॉस्मेटोलॉजी तथा पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिज़ाइनिंग के द्वारा हेलोवीन का त्यौहार मनाया गया. इस अवसर पर फैशन डिजाइनिंग विभाग के द्वारा इस दिवस को मनाते हुए जहां छात्राओं ने काले वस्त्र धारण किए वहीं साथ ही फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपनी सृजनात्मकता से सभी को रूबरू करवाया. इस प्रतियोगिता में से योगिता को पहला स्थान प्राप्त हुआ. दूसरे स्थान के लिए प्रिया एवं जसदीप को चुना गया और तीसरे स्थान पर सारिका, रुपिंदर और सुनिधि रहीं. इसके साथ ही मनप्रीत कौर, मनमीत कौर तथा चांदना को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया. इसके साथ ही विद्यालय के कॉस्मेटोलॉजी विभाग के द्वारा मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया. इसमें बी.वॉक ( ब्यूटी एंड वैलनेस) सेमेस्टर पहला एवं तीसरा की छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया. मेकअप के द्वारा विभिन्न चरित्रों की शानदार प्रस्तुति करते हुए छात्राओं ने बेहद शानदार अंदाज़ के साथ अपनी कलात्मक सूझ-बूझ का प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में निशा रानी ने पहला, जसकिरण ने दूसरा एवं कीर्ति ने तीसरा स्थान हासिल किया. इसके अलावा जैस्मीन बासी एवं चेतना को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया. उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली समूह छात्राओं ने सर्टिफिकेट भी प्राप्त किए. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता छात्राओं को शाबाशी देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में जहां आत्मविश्वास पैदा करते हैं वहीं साथ ही उन्हें विषय की समझ प्रदान करते हुए अपनी सृजनात्मकता को पेश करने के लिए एक उत्तम मंच भी प्रदान करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कॉस्मेटोलॉजी विभाग फैशन डिज़ाइनिंग विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *