एच.एम.वी. की एम.कॉम सेमेस्टर-4 की छात्राएं शीर्ष पर

 

 

जालंधर,(संजय शर्मा)-हंस राज महिला महाविद्यालय की एम.कॉम सेमेस्टर-4 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। सुखमनी ने 2200 में से 1945 अंक प्राप्त कर द्वितीय पोजीशन, दीपिका शर्मा ने 1932 अंकों से तीसरी पोजीशन और नैंसी ने 1921 अंकों से पांचवीं पोजीशन हासिल की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं तथा विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली को इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. सीमा खन्ना भी मौजूद थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *