अमृतसर, पंजाब के हिंदू नेता सुधीर सुरी के अंतिम संस्कार से पहले अमृतसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। अंतिम यात्रा में शामिल होने जाने वाले हिंदू संगठनों के नेताओं को पंजाब पुलिस ने नजरबंद कर दिया। जब इसका पता सूरी के घर के बाहर एकत्र शिव सैनिकों को लगा तो विरोध प्रदर्शन करने लगे।
सुधीर सूरी के घरवाले भी एक बार फिर अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। हालांकि बाद में हिंदू नेताओं को छोड़ दिया गया। अब शव यात्रा निकाले जाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले, सुधीर सूरी के भाई बृज मोहन सूरी ने हिंदू नेताओं को घर में नजरबंद करने पर कड़ा एतराज जताया।