टीम इंडिया की शर्मनाक हार, प्रैक्टिस मैच में ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टीम से नहीं जीत पाए हम

पर्थ, वर्ल्ड कप से पहले खेले गए दूसरे वार्म-अप मैच में आज भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया। टीम इंडिया 169 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान सिर्फ 132 रन ही बना सकी। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 55 गेंद में 74 रन जरूर बनाए, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला पाए। ओपनिंग करने आए ऋषभ पंत (9), तीसरे नंबर पर उतरे दीपक हुड्डा (6), हार्दिक पंड्या (9 गेंद में 17 रन), अक्षर पटेल (2), दिनेश कार्तिक (14 गेंद में 10 रन), हर्षल पटेल (10 गेंद में 2 रन) सरीखे खिलाड़ी बल्ले से पूरी तरह फेल रहे। भारत ने पहला मैच 13 रन से जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *