जालंधर, पंजाब सरकार के खेल एवं युवा सेवाएं विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से करवाई जा रही ‘खेड़ां वतन पंजाब दीया-2026’ के तहत स्थानीय पी.ए.पी. कैंपस में घुड़सवारी के मुकाबले करवाए जा रहे है, जो 13 नवंबर 2026 तक जारी रहेंगे।
जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने गुरुवार को हुए मुकाबलों के नतीजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टैंट पैगिंग प्लेट (उम्र वर्ग 31 से 40 साल) मुकाबले में रमन कुमार और बलकार सिंह (जालंधर) ने अपने घोड़ों शमशेर और नवाब के साथ पहला स्थान हासिल किया। जबकि जतिंदर सिंह और पटेल (जालंधर) ने अपने घोड़ों आफताब और मैजेस्टिक ब्यूटी के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह जगजीत सिंह और सलीम मुहम्मद (जालंधर) ने अपने घोड़ों सुल्तान और कमांडो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
टैंट पैगिंग लैंस (उम्र वर्ग 17 से 21 साल) मुकाबले में सुखप्रीत सिंह (एस.ए.एस. नगर) ने अपने घोड़े ग्लैडिएटर के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह अरशदीप सिंह (जालंधर) ने अपने घोड़े मोनाली के साथ दूसरा और सिमरनजीत सिंह (जालंधर) ने अपने घोड़े पन्ना के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ड्रेसेज (उम्र वर्ग 14 से 17 साल) मुकाबले में इंदरदीप सिंह (जालंधर) अपने घोड़े बादल के साथ पहले स्थान पर रहे। जबकि हरलीन कौर (जालंधर) अपने घोड़े चांदनी के साथ दूसरे और दिव्यांश शर्मा (जालंधर) अपने घोड़े शेरशाह के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
शो जंपिंग सिक्स बार (उम्र वर्ग 21 से 30 साल) मुकाबले में सुखप्रीत सिंह (एस.ए.एस. नगर) ने अपने घोड़े मास्टर प्लान के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह राज कुमार (जालंधर) ने अपने घोड़े चैंपियन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
शो जंपिंग सिक्स बार (उम्र वर्ग 31 से 40 साल) मुकाबले में गुरतेरा सिंह (एस.ए.एस. नगर) ने अपने घोड़े मस्ताना के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि सुखपाल सिंह (जालंधर) अपने घोड़े शेरशाह के साथ दूसरे और प्रभजोत सिंह (जालंधर) अपने घोड़े बिग स्टार के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे खेल मुकाबले नौजवानों में खेलों के प्रति उत्साह पैदा करने के साथ-साथ उन्हें अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।