सुपर ओवर में टीम इंडिया की हार

श्रीलंका में ट्राई नेशन ए सीरीज खेली जा रही है। जहां इंडिया ए का सामना होस्ट श्रीलंका ए से हुआ। इस मुकाबले में टीम इंडिया को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में सबसे पहले श्रीलंका ए ने टॉस जीता और इंडिया ए को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इसके बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 265 रनों पर ऑलआउट हो गई। इकते बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और श्रीलंका को भी 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 265 रन ही बनाने दिए। मैच टाई हुआ और सुपर ओवर में इसका फैसला लिया गया। सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 17 रन बनाए और टीम इंडिया के 18 रनों का टारगेट मिला, लेकिन खराब रौशनी के कारण टीम इंडिया 16 ही सुपर ओवर में बना सकी और इस मैच को श्रीलंका ए ने अपने नाम कर लिया। मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है! श्रीलंका ने सुपर ओवर में भारत के सामने 17 रनों का कड़ा लक्ष्य रखा है। लेकिन भारतीय खेमे में नाराजगी साफ दिख रही है, कप्तान तिलक वर्मा अब भी अंपायरों से उलझे हुए हैं और मैदान का माहौल काफी तनावपूर्ण है।

श्रीलंका के खिलाड़ी जोश में फील्डिंग के लिए दौड़ चुके हैं, वहीं तिलक अब श्रीलंकाई कप्तान के पास जाकर खराब रोशनी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सुपर ओवर की शुरुआत हो गई है। मैदान पर अंधेरा लगातार बढ़ता जा रहा है और याद रहे कि इस मैच में फ्लडलाइट्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या मैदान पर अब सिर्फ 2 ओवर का खेल कराने लायक भी रोशनी बची है? भारत की तरफ से सुपर ओवर फेंकने के लिए तेज गेंदबाज अरशद खान को चुना गया है। इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच लगभग 100 ओवर का खेल होने के बाद भी मैच का फैसला नहीं हो सका है। दोनों टीमों के बीच स्कोर टाई हो गया और अब मैच का फैसला सुपर ओवर में होगा। श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 265 रन बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *