जालंधर, (संजय शर्मा)-भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री के द्वारा विश्व रोज़ दिवस के अवसर पर राष्ट्र स्तरीय इनोवेटिव और सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया. विद्यालय को प्राप्त क्यूरी ग्रांट के अंतर्गत आयोजित हुई इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य कैंसर रोग के संबंध में जागरूकता फैलाते हुए इस बीमारी से लड़ रहे लोगों को आशा की एक किरन एवं सकारात्मकता प्रदान करना था. ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आयोजित हुए इस प्रोग्राम में देशभर में से 200 प्रतिभागियों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लेते हुए जहां सुंदर कार्ड बनाए वहीं साथ ही कैंसर रोग के प्रति जागरूकता फैलाते वीडियो संदेश भी तैयार किए. इसके अलावा प्रतिभागियों ने कैंसर रोगियों के कल्याण का संदेश देते हुए अपने उत्साहजनक विचार भी सांझा किए और साथ ही सभी को इस रोग से निपटने के लिए सभी को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी अवगत करवाया. इन प्रतियोगिताओं में से वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में जूनियर स्तर पर लविश ने पहला, निखिल और अमृत ने दूसरा तथा पायल ने तीसरा स्थान हासिल किया. इसी प्रतियोगिता में सीनियर स्तर पर कृतिका शर्मा और मानसी मल्होत्रा ने पहला, गीतांजलि ने दूसरा और प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया. इसके साथ ही कार्ड मेकिंग जूनियर स्तर पर रुपिंदर, हमजोल और प्रगति ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया. इसी प्रतियोगिता के सीनियर स्तर पर आस्था और करजुले श्रद्धा पहले, अंशिका दुबे और विष्णुप्रिय एन.एस. दूसरे और श्री वर्षिनी एवं बरजिंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को मुबारकबाद देते हुए केमिस्ट्री विभागाध्यक्षा डॉ. मंजू साहनी एवं समूह अध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की.