करवा चौथ से पहले सस्ता हुआ सोना

करवा चौथ के पावन पर्व 13 अक्टूबर को है। करवा चौथ के पहले इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को जहां सोने सस्ता हुआ है वहीं चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। इसके बाद सोना 51765 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 60800 रुपये प्रति किलो के ऊपर बिक रही है। हालांकि सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4300 और चांदी 19000 रुपये सस्ता मिल रही है। शुक्रवार को सोना 73 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51765 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 552 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51838 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।वहीं चांदी 178 रुपये महंगा होकर 60848 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी को चांदी 364 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 60670 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 552 महंगा होकर 51838 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 549 रुपया महंगा होकर 51630 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 506 रुपया महंगा होकर 47484 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 414 रुपया महंगा होकर 38879 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 323 रुपये महंगा होकर 30325 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *