पुलिस ने हवाला की राशि सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया

जालंधर, देहात एसएसपी सवरणदीप सिंह दिशानिर्देशों पर सीआईए स्टाफ की पुलिस ने हवाला की राशि सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि पकड़ी गई यह 30 लाख रूपए की रकम जालंधर के सर्राफा बाजार में स्थित ज्यूलर को दी जानी थी। मामला हवाले से जुड़ा होने का कारण पुलिस ने ये केस ईडी को ट्रांसफर कर दिया है।
जालंधर देहात के सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग हवाला के ज़रिए लाखों रूपए की पेमैंट ट्रांसफर करने वाले हैं। देहात के एस.एस.पी. स्वर्णदीप सिंह के निर्देशों पर इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने एक्टिवा सवार युवक नवीन निश्चल वासी माडल हाऊस को काबू किया। आरोपी से एक्टिवा की डिग्गी में से 30 लाख रूपए कैश बरामद किए गए हैं। मौके पर कोई रिकार्ड पेश न कर पाने जाने पर पुलिस ने नकदी ज़ब्त कर ली।
इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि ये रकम नवीन ने फुटबाल चौक के निकट स्थित तिरूपती कोरियर सर्विस से ली थी और जालंधर के सर्राफा बाजार के नजदीक स्थित ज्यूलर सोनू को देनी थी। इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये पेमैंट सोने की थी। संभवतः ये पेमैंट दिल्ली से आई थी।इसी बीच पता चला है कि पुलिस ने जांच मे एक एनआरआई को शामिल किया। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। फिलहाल जांच में एनआरआई की कोई भूमिका सामने नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *