फिल्म अभिनेता अरुण बाली का निधन

नई दिल्ली/मुंबई/जालंधर, टीवी व फिल्म अभिनेता अरुण बाली का निधन हो गया है। वह 79 वर्ष के थे। सुबह 4:30 उन्होंने अंतिम सांस ली है। वह कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभिनेता लगातार कई दिनों से बीमार चल रहे थे और कुछ महीनों पहले ही वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। अरुण बाली की बेटी ने बाद में बताया कि उनके पिता को मियासथीनिया ग्रेविस नाम की एक गंभीर बीमारी थी। ये एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई सेलेब्स और फैंस उनके लिए सोशल मीडिया पर शोक जाहिर कर रहे हैं।
करियर की शुरुआत 90 को दशक में की थी। वह राजू बन गया जेंटलमैन, फूल और अंगारे, खलनायक, थ्री इडियट्स, पानीपत और वेब सीरीज मिर्जापुर में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’, कुमकुम जैसे सीरियल में भी काम किया है। बता दें कि अरुण बाली एक हंसमुख कलाकार थे। उनके ठीक होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अफसोस कि अभिनेता जंग हार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *