सत्या नडेला के 26 साल के बेटे ज़ैन नडेला की मौत, कंपनी ने दी जानकारी

सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प (Microsoft corp.) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला (Chief Executive Officer) के बेटे ज़ैन नडेला ( Zain Nadella) का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 26 साल का था और उसे जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी बीमारी थी। कंपनी ने दी जानकारी
कंपनी ने कर्मचारियों को ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी है। सॉफ्टवेयर कंपनी ने एक ईमेल के जरिए अपने एग्जीक्यूटिव स्टाफ को बताया कि ज़ैन का निधन हो गया है। इस संदेश में एग्जीक्यूटिव्स से उनके परिवार के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा गया है। बता दें कि 2014 में सीईओ की भूमिका निभाने के बाद से, सत्या नडेला डिसएबिलिटी से पीड़ित यूजर्स को बेहतर सेवा देने के लिए डिजाइनिंग प्रोडक्ट्स पर जोर दे रहे थे।

यह भी पढ़ें- मार्च में स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *