CHANDIGARH : पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी के गठन के संकेत दे दिए वहीं आज विधानसभा स्पीकर ने सुखपाल खैहरा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। सुखपाल सिंह खैहरा का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद सियासत गरमा गई है। उल्लेखनीय हैकि कुछ दिनों पहले कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पंजाब में अन्य मंत्रियों व विधायकों द्वारा इस्तीफों की झड़ी लग गई थी। सुखपाल सिंह खैहरा पंजाब के भुलत्थ हलके से विधायक हैं। उल्लेखनीय है कि अक्तूबर 2019 में पंजाब एकता पार्टी के प्रधान और भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने विधानसभा की सदस्यता से जो इस्तीफा दिया था उसे वापस ले लिया था। तब उन्होंने अपने इस फैसले के सही ठहराते हुए न सिर्फ आम आदमी पार्टी के प्रधान अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था वहीं यह भी कहा था कि आप ने उन्हें गैर संवैधानिक तरीके से मुंह जुबानी ही पार्टी से निकाला था।