माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे नवजोत सिद्धू

CHANDIGARH : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े बेटे नवजीत सिंह की शादी में पार्टी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू नहीं पहुंचे। दरअसल सिद्धू ने लखीमपुर खीरी से घर वापस जाने के बजाय अचानक रविवार को वैष्णो देवी मंदिर जाने का फैसला कर ल‍या और वह दर्शन करने पहुंच गए।
शादी समारोह से सिद्धू की अनुपस्थिति ने उनके और चन्नी के बीच लगातार बढ़ते मतभेद की अटकलों को और बढ़ा दिया है। इस बीच सिद्धू ने ट्वीट करके कहा कि, नवरात्रों के दौरान देवी मां के दर्शन का सुख मिला है जो कि आत्मा से सारी गंदगी को धो देता है। माता वैष्णों के चरण कमलों में आकर मैं धन्य हो गया। इस बीच शिरोमणि अकाली दल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा को बरकरार रखा और उन्हें जलन हो रही थी कि अनुसूचित जाति समुदाय का एक सदस्य मुख्यमंत्री बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *