रूस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 16 लोगों की मौत

MOSCOW : रूस के तातरस्तान क्षेत्र में एक विमान हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है और सात अन्य घायल हो गए। आपातकालीन सेवाओं के विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। आपातकालीन विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि घायलों में एक की हालत काफी गंभीर है। तास की रिपोर्ट के मुताबिक, आपात स्थिति मंत्रालय ने कहा कि पैराशूट डाइवर्स को ले जा रहा एक विमान रविवार को मध्य रूस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले भी रूस के दूर-दराज के इलाकों में विमान हादसे हुए हैं, जिनके पीछे की वजह से विमानों को पुराना होना रहा है। आपातकालीन सेवाओं के एक सूत्र ने तास को बताया कि मेनजेलिंस्क शहर में एक लेट एल-410 टर्बोलेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसका स्वामित्व एक एयरो क्लब के पास था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *