पानी मांगने के बहाने हाथ से सोने की चूड़ी काटने की वारदात को अंजाम देकर फरार

जालंधर वेस्ट हलके के थाना भार्गव कैंप मॉडल हाउस में स्विफ्ट कार में सवार होकर चार महिलाएं और एक युवक पानी मांगने के बहाने हाथ से सोने की चूड़ी काटने की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। इस बारे थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचित किया गया। इस घटना की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। गीता पत्नी हर्ष निवासी मॉडल हाउस दशहरा ग्राउंड के निकट ने बताया कि वह अपनी कोठी के बाहर कूड़ा देने के बाद खड़ी थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आई जिसमें चार महिलाएं और एक युवक कार में सवार थे कार की अगली सीट पर बैठी महिला की उम्र 50 से ऊपर थी और कार की पिछली सीट पर बैठी 3 महिलाओं की उम्र 40 साल के करीब थी, जैसे ही उन्होंने उसे बुलाया और पीने के पानी की बात कही उसने कहा कि वह पानी की बोतल अंदर से ला देती है, इसी दौरान एक महिला बोली कि पीछे बैठी महिला से आप उनका गिलास ले लो क्योंकि कोरोना का समय चल रहा है जैसे ही उसने अपना हाथ गिलास पकड़ने के लिए आगे बढ़ाया और वह उन्हें पानी देने लगी जब पानी देकर मैं अपना गेट बंद करने लगी तो उसने अचानक देखा कि उसकी कलाई से सोने की दो तोले की चूड़ी गायब थी वह एकदम हैरान हो गई। इसी दौरान उसने अपने भाई को मौके पर बुलाया और इस बारे पुलिस को सूचना दी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही थी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सफेद रंग की स्विफ्ट कार दिखाई दे रही है लेकिन उनमें से किसी का चेहरा नहीं दिखाई दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *