चंडीगढ़, हरियाणा सरकार टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की 9 खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये देगी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा,‘ हरियाणा सरकार ओलंपिक महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की 9 खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये नकद पुरस्कार देगी.’