बिहार में आज से अनलॉक-5…खुले स्कूल-कोचिंग संस्थान, शॉपिंग मॉल-सिनेमा हॉल में भी लौटी रौनक

पटना, बिहार में कोरोना संक्रमण  के मामलों में गिरावट का दौर जारी है। इसी के मद्देनजर नीतीश कुमार सरकार  लगातार पाबंदियों में ढील देने में जुटी हुई है। सूबे में आज से अनलॉक- 5 से जुड़ी गाइडलाइंस (Bihar Unlock-5 Guidelines) लागू हो गई हैं। जिसके तहत कई महीनों से बंद पड़े बच्चों के स्कूल और कोचिंग संस्थान आज से खुल गए। इसके साथ ही प्रदेश में सिनेमा हॉल, शॉपिंग माल भी आज गुलजार हो गए हैं। नई गाइडलाइंस में सरकार ने इन्हें खोलने का ऐलान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *