न्यूड इंस्टा लाइव किया और अपने फैंस से सवाल किया कि क्या मैं वल्गर या चीप लग रही हूं

अश्लील वीडियो मामले में राज कुंद्रा केस के बाद एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ के नाम लेकर काफी चर्चा हो रही है. गहना ने खुलकर राज कुंद्रा को सपोर्ट भी किया और ये तक कह दिया कि वो पॉर्न नहीं बल्कि इरोटिका बनाते थे. और अब गहना अपनी इस बात को समझाने के लिए अपने इंस्टा लाइव पर न्यूड होकर फैंस के सामने आ गईं.

गहना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो गहना ने खुद कुबूल किया है उन्होंने एक भी कपड़ा नहीं पहना है. उन्होंने लोगों से पूछा क्या मैं वल्गर लग रही हूं? क्या आपको लगता है कि ये पोर्न है?गहना ने कहा कि दोस्तों में “मैं आप सबके सामने लाइव बैठी हूं, मुझे बताइए क्या में वल्गर रही हूं या चीप लग रही हूं. या कहीं से भी ऐसा लग रहा है कि जिसे आप पोर्न की कैटेगरी में काउंट कर सकते हैं. विश्वास कीजिए कि मैंने कुछ नहीं पहना हुआ है. लेकिन फिर भी आप इसे पोर्न की कैटेगरी में काउंट नहीं कर रहे हैं. लेकिन बाकी वीडियो जहां मैने अच्छे कपड़े पहन रखे हैं. फिर भी उसे पोर्न कह रहे हैं. ये बात तो गलत है. सारे लोग कह रहे हैं पोर्न शूट किया और अभी मैंने कुछ नहीं पहना हुआ है, तो आप इसे पोर्न नहीं कह रहे हैं” इसके बाद गहना ने कहा कि हाइपोक्राइसी की हद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *