जालंधर, बबरीक चौक में पुलिस नाके से परेशान होकर आज फ्रैंडस ट्रेडस वैल्फेयर एसोसिएशन के दुकानदार इकट्ठे होकर थाना 5 में पहुंचे। दुकानदारों का कहना था कि कोरोना की मार अभी तक वो झेल रहे है। लेकिन अब नाका लगने के कारण उनकी दुकानदारी ठप्प पड़ी है। राकेश कुमार भारद्वाज, प्राण नाथ चड्ढा ने बताया कि लंबे समय से कोरोना महामारी के चलते उनकी दुकानें बंद रहने के कारण उनकी दुकानदारी ठप्प पड़ी थी। लेकिन अब पुलिस नाके की वजह से उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। पुलिस मुलाजिम उनकी दुकानों के आगे खड़े हो जाते है। वाहन चालकों का पीछा करके उन्हें पकड़ते है। इन दुकानों के आगे पुलिस मुलाजिम खड़े होने के कारण दुकानों में ग्राहक नही आता। उनकी मांग है कि अगर बबरीक चौक से यह नाका नही हटाया गया तो वह दुकानों को ताले लगा कर चाबियां पुलिस को सोंपेगे और मजबूरन होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर पवन साहनी, राज कुमार राजू, डा. ज्योति प्रकाश, बलदेव राज, विजय कुमार बजाज, राजेश संदल, बांसल, दीपक तनेजा, पवन साहनी, बलविंदर सिंह, आदित्य सोनी, राकेश आनंद, अजय अग्रवाल, जैंटल, पवन मेहंदीरत्ता, बॉबी व अन्य शामिल थे।