कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल फॉर गर्ल्स की कक्षा दशम की छात्राओं के शानदार नतीजे ने मचाई धूम

जालंधर, (संजय शर्मा)-कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल फॉर गर्ल्स की कक्षा दशम की छात्राओं के शानदार नतीजे ने मचाई धूम “परिश्रम एक महान शिक्षक है और सौभाग्य की जननी भी है| कड़ी मेहनत के साथ दृढ़ निश्चय ही सफलता की कुंजी है|” सी.आई.एस.एफ.जी. का मानना ​​है कि अगर सपनों को प्रज्वलित करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति है, तो कुछ भी आपको वापस नहीं खींच सकता। पिछले वर्ष की चुनौतियों के बावजूद हमारे स्कूल की छात्राओं ने साबित किया कि कुछ भी असंभव नहीं है | छात्राओं के नाम इस प्रकार हैं जिया और अदिति 99%, गुरसिमरन 98.2%, खुशी शर्मा 98.2%, सुख नूर 98%, कुंजम 97.8%, रूपीना 97.4, विधिता 97.4%, रुबाब 97.4%, रिया शूर 96.8%, एकमप्रीत 96.8% कृषिका चड्डा 96.8%, तनवी 96.4%, संध्या 95.4%, महक 95.4%, जसनूर 95.8%, मिष्ठी 95.2%, सुखमन 95%, भाविका 95.4% इन बच्चों ने अपना नाम रोशन किया | मेहनत से हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है | कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल फॉर गर्ल्स की छात्राओं ने दशम कक्षा में अपनी सफलता का प्रपंच लहराया | करोना महामारी के चलते हुए भी छात्राओं ने अपने हौसलों को बुलंद रखा | अध्यापिकाओं द्वारा भी नई-नई तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षित करने का सफल प्रयास किया गया और यह बात दसवीं कक्षा के नतीजे में परिलक्षित भी हुई है | दशम की परीक्षाओं में प्रत्येक छात्रा के लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए शैक्षणिक निर्देशक सुश्री दीपा डोगरा, प्रिंसिपल सुश्री किरनजोत ढिल्लों और वाइस प्रिंसिपल सुश्री प्रीति शर्मा ने छात्राओं को बधाई दी और जीवन में ऐसे ही आगे बढने के लिए प्रेरित किया| वर्ष 2020 -21 का शानदार परिणाम इस तरह रहा|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *