पानी को लेकर दो पड़ोसनों की तकरार

वैसे तो पहले ही कहा जा चुका है कि अगला विश्व युद्ध पानी को लेकर होने वाला है। लेकिन ये कथन इतनी जल्दी सच हो जाएगा किसी ने सोचा नहीं था। सड़क पर पानी भरने को लेकर दो पड़ोसनें आपस में इस तरह लड़ बैठी कि पानी भरने की गगरियों को हथियार बनाकर एक दूसरे पर टूट पड़ीं। हालांकि वीडियो की शुरूवात में आप देख सकते हैं कि लाल साड़ी वाली ने पहले गगरी से नीली साड़ी वाली पड़ोसन पर हमला किया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में नीली साड़ी वाली महिला ने गगरी उठाई और लाल साड़ी वाली महिला पर जबरदस्त हमला शुरू कर दिया। इस जंग को शुरू करने वाली लाल साड़ी वाली महिला बाद में कमजोर पड़ती दिख रही है। उसके बाल नीली साड़ी वाली महिला के हाथ में क्या आए, वो बिलकुल हताश हो गई। फिर दूसरी महिलाओं ने हस्तक्षेप किया और गुत्थम गुत्था हो चुकी इन दुश्मनों को अलग करने की कोशिश करती दिखती हैं। अंत में नीली वाली काफी जद्दोजहद के  बाद लाल वाली के बाल छोड़ती है।  ये मजेदार जंग हालांकि पानी के मुद्दे पर हुई थी लेकिन जंग का तराकी इतना शानदार था कि यूजर पानी के मसले को छोड़कर महिलाओं की लड़ाई का लुत्फ उठा रहे हैं। कुछ लोगों का रिएक्शन आया है कि इतनी शानदार लड़ाई है कि इनको बॉर्डर पर  भेज देना चाहिए।  ये मजेदार वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को कुछ दिन पहले यूट्यूब पर राजस्थानी वाइब्स नामक चैनल पर शेयर किया गया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर लगे नल से पानी भरने को लेकर हुई तकरार कैसे युद्ध में  बदल गई। नीली और लाल साड़ी में दो महिलाएं अपनी अपनी गगरी उठाए एक दूसरे पर हावी होने की मुद्रा में देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *