अभिनेत्री रेणुका शहाणे, शेफाली शाह और अभिनेता आशुतोष राणा ने मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ली। 54 साल की अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने अपने पति और अभिनेता आशुतोष राणा के साथ मुंबई के बीकेसी टीका केंद्र की अपनी तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने केंद्र के चिकित्सकों और नर्सों का उनकी सेवा के लिए धन्यवाद किया। अभिनत्री ने ट्वीट कर कहा “आज हमने वैक्सीन की पहली डोज ली। वैक्सीन लगवाएं, मास्क पहने, सामाजिक दूरी बनाए रखें और अपने हाथ सेनेटाइज करते रहें