जिंदा ही जमीन में दफन हुआ ये शख्स, फिर भी होती रही दोस्तों से बात

यूं तो इंसान तरह तरह के कारनामें करता रहता है। मशहूर होने के लिए और खुद को दिलेर दिखाने के लिए लोग हद से गुजर जाते हैं। लेकिन एक शख्स ने खुद को जमीन के अंदर दफन कर लिया और भी दो दिन के लिए। दो दिन तक ये शख्स ताबूत में कैद होकर जमीन में दफन हो गया लेकिन फिर भी अपने दोस्तों यारों से बातचीत करता रहा। ये कैसे हो गया, चलिए आपको बताते हैं।  ये कारनामा किया है अमेरिका के एक मशहूर यूट्टयूबर मिस्टर बीस्ट ने।बीस्ट ने खुद को ताबूत में बंद करके जमीन में दफन करवा दिया। वो दो दिन यानी 50 घंटे तक जमीन में ही दफन रहे और इस दौरान ताबूत में लगे कैमरों और अन्य डिवाइस की मदद से अपने दोस्तों से बातचीत करते रहे इन पचास घंटों की बाकायदा रिकॉर्डिंग की गई कि कैसे कोई इतने समय तक जमीन में दफन रह सकता है। मिस्टर बीस्ट ताबूत में अपने साथ तकिया, कंबल और खाना वगैरह ले गए थे ताकि दो दिन का समय गुजार सकें। इस दौरान दिखता है कि कभी वो आराम कर रहे हैं तो कभी खा रहे हैं। कभी वो दोस्तों से बात कर रहे हैं। वो बिना डरे अपना वक्त गुजार रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *