Katrina Kaif ने शुरू की फिल्म टाइगर 3 की तैयारियां

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ हमेशा अपनी मुस्कान से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज, वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री कई तरह की एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, वीडियो को इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई बॉलीवुड कलाकार वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिल्म ‘फोन भूत’ में उनके सह कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी ने कमेंट कर लिखा, ‘मोटिवेशनल’। यास्मीन कराचीवाला ने लिखा, ‘कटरीना तुम कभी ना रूकने वाली और निडर हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *