जालंधर,(विशाल)- जालंधर-अमृतसर हाईवे पर हादसा हुआ है। मंगलवार को यहां तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार दंपती घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही हाईवे पैट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहन साइड पर करवा कर जाम खुलवाया। हादसा मंगलवार दोपहर हुआ। जालंधर-अमृतसर हाईवे पर जा रहे कार चालक दिवाकर ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ ब्यास से लुधियाना जा रहा था। जब वो जालंधर अमृतसर-गदईपुर नहर के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उसे जगतार सिंह नाम का ड्राइवर चला रहा था।