जालंधर,(विशाल)- देश के पोलियो मुक्त होने के बाद इसका वायरस दोबारा ना पनपने देने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पल्स पोलियो मुहिम के तीसरे दूसरे दिन घर- घर दस्तक देकर 5 साल तक के 76582 बच्चों को पोलियो रोधी बूंदें पिलाईं। इसी के साथ जिले में 94.25 फीसद लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग अब मात्र छह फीसद लक्ष्य से पीछे है। सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह ने बताया कि जिला टीकाकरण अधिकारी डा. राकेश चोपड़ा की अगुआई में मंगलवार को जिले में 2,200 टीमों ने 226956 घरों में दस्तक देकर 5 साल तक के 59683 बच्चों को पोलियो बूंदे पिलाईं। इनमें शहरी आबादी के 27720 तथा देहात के 31963 घर शामिल है. जिले में विभाग की टीमों ने पिछले तीन दिन में 231742 बच्चों को पोलियो बूंदे पिलाई। सेहत विभाग का जिले में 245872 बच्चों को पोलियो रोधी बूंदें पिलाने का लक्ष्य है । तीसरे दिन तक मुहिम के तहत 14130 बच्चों पोलियो बूंदों से वंचित रह गए। सेहत विभाग ने 94.25 फीसदी लक्ष्य ही पूरा किया। पल्स पोलियो मुहिम के दूसरे दिन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को बाद दोपहर सिविल सर्जन आफिस में बैठक की गई। बैठक की प्रधानगी सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह ने की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को 100 फीसदी पूरा करने के लिए टीमें उन घरों का दौरा करेगी जहां ताले लगे मिले है