गांधी कैंप में पूर्व विधायक केडी भंडारी ने वितरित किए बुढ़ापा तथा विधवा पेंशन कार्ड

जालंधर, (विशाल)-गांधी कैंप आर्य मंदिर में बुढ़ापा तथा विधवा पेंशन के आवेदनकर्ताओं को कार्ड वितरित किए गए। इस संबंध में आयोजित समारोह के दौरान पूर्व विधायक केडी भंडारी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने कहा कि योग्य लोगों को बनते लाभ मिलने चाहिए। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के हर सदस्य को सेवाएं देने का आह्वान किया हुआ है। उन्होंने बताया कि लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर संजीव भगत, गुरुदयाल भट्टी, रिंकू, प्रदीप छाबड़ा, अशोक भगत, एस एस भगत व हितेश भगत मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *